22 नए मामले सामने आए, 42 साल के व्यक्ति ने दम तोड़ा; शहर में अब तक 328 संक्रमित और 33 की जान गई

कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में शामिल इंदौर में 328 संक्रमित हो गए हैं। सोमवार को 22 नए मामले सामने आए। एक 42 साल के व्यक्ति की मौत की भी पुष्टि हुई। यह अरविंदो अस्पताल में भर्ती था। जिले में अब तक इस वायरस से 33 लोगों की जान गई है। इससे पहले रविवार रात 8 संक्रमित मिले थे। दो ने दम तोड़ दिया था। रविवार को जिनकी मौत हुई थी, उनमें मोती तबेला निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग और सोमनाथ की चाल निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं। शनिवार को इन दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, लेकिन इससे पहले ही इनकी मृत्यु हो चुकी थी।


सीएमएचओ डॉ. प्रवीण जड़िया ने बताया कि रविवार रात जांचे गए सैंपल में 22 लोग पाॅजिटिव पाए गए हैं। अब तक कुल 35 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। हम कैंटोनमेंट क्षेत्र में सर्वेक्षण कार्य करवा रहे हैं। रविवार तक 16 हजार से ज्यादा सर्वे हो चुके हैं। आशा, आंगनबाड़ी और टीचर्स की टीम ने सर्वे के दौरान ढाई सौ से ज्यादा मरीज खोजे हैं। डॉक्टरों द्वारा चेक करने पर 27 लोग सामान्य पाए गए थे, जिन्हें मौके पर ही दवा दी गई। जड़िया के अनुसार 1142 सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़ सकता है। इसलिए हमने अस्पताल में बेड की संख्या बढ़ा ली है। 300 बेड वाले बीमा अस्पताल को अधिग्रहित किया गया है। चोइथराम को भी रेड और येलो जोन में रखा गया है। जो लोग 14 दिन से क्वारैंटाइन हाउस में रह रहे हैं, उन्हें भी डिस्चार्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।    


37 वर्षीय उद्योगपति की मृत्यु, पहली रिपोर्ट निगेटिव
रविवार को नीलकंठ कॉलोनी निवासी रेडीमेड व्यवसायी चिराग भंडारी (37) की मृत्यु हो गई। सांस लेने में तकलीफ और बुखार के कारण उन्हें विशेष हॉस्पिटल में भर्ती किया था। कोरोना की आशंका में उनकी जांच भी हुई, लेकिन रिपोर्ट निगेटिव आई। परिजन के मुताबिक, उन्हें सात दिन पहले बुखार आया था। दवाइयों से हालत नहीं सुधरी तो अस्पताल में भर्ती किया। अब उनका सैंपल फिर जांच में भेजा है, रिपोर्ट सोमवार तक आएगी।


Popular posts
चेन्नई में फंसे मध्य प्रदेश के 21 मजदूर दाने-दाने को तरसे; बोले- हमें कोरोना बाद में मारेगा, उसके पहले भूख मार देगी
15 करोड़ की आबादी वाले रूस में सिर्फ 495 कोरोना संक्रमित, 6 लाख जनसंख्या वाले लग्जमबर्ग में यह आंकड़ा 8 मौतों के साथ 1100; पुतिन की रणनीति कारगर रही
भोपाल, इंदौर और उज्जैन को छोड़कर प्रदेश में समर्थन मूल्य पर खरीदी 15 अप्रैल से, एक बार में 10-12 किसान बुलाएंगे
सिंगरौली: सासन डैम हादसे में लापता 4 लोगों का तीसरे दिन भी नहीं लगा सुराग
194 देशों में 19 हजार 744 मौतें: भारतीय मूल के मशहूर शेफ फ्लॉयड कार्डोज का निधन; ब्रिटेन में प्रिंस चार्ल्स संक्रमित